मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून में बरसात से प्रभावित क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया। आई.एस.बी.टी में सड़क पर हुए जलभराव को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि जलभराव के कारणों की जांच की जाए एवं जो भी अधिकारी इसमें दोषी पाये जाते हैं, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री ने इसके बाद चन्द्रबनी का स्थलीय निरीक्षण किया। चन्द्रबनी स्थित एक कॉलोनी में जंगल से पानी आने की वजह से जल भराव की स्थिति आई। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए।

More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ‘बाला गौरिया’ के टीजर और पोस्टर का लोकार्पण; अक्टूबर के पहले सप्ताह में रिलीज की संभावना
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति