उत्तराखंड में पिछले 24 घण्टों में चार अलग-अलग सड़क हादसों में 9 लोगों की मृत्यु हो गई। उत्तरकाशी जिले में कल रात गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास तीन वाहनों पर पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण उनमें सवार चार लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं, कालसी में कोटी रोड़ पर पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गई और तीन अन्य घायल हो गये। उधर, अल्मोड़ा में आज दोपहर एक वाहन के खाई में गिरने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और दो अन्य घायल हो गये। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दुख व्यक्त किया है।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें