सचिवालय, देहरादून स्थित मीडिया सेंटर में छठे वैश्विक आपदा प्रबन्धन सम्मेलन के सम्बन्ध में प्रेस वार्ता की। 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक देहरादून में होने वाले इस सम्मलेन में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में देश एवं दुनिया भर के विशेषज्ञों के बीच मंथन होगा।
इस सम्मेलन का प्राथमिक उद्देश्य हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र और समुदायों पर ध्यान केंद्रित करते हुए जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रतिरोध की चुनौतियों पर चर्चा करना एवं उनका समाधान करना है।
सम्मेलन को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, विद्यालयों सहित विभिन्न संस्थानों में आपदा प्रबन्धन के विशेष सत्रों का आयोजन किया जाएगा साथ ही आपदा प्रबन्धन के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ‘बाला गौरिया’ के टीजर और पोस्टर का लोकार्पण; अक्टूबर के पहले सप्ताह में रिलीज की संभावना
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति