जिला अस्पताल, चम्पावत पहुंचकर ₹5.18 करोड़ धनराशि से स्थापित CT स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मरीजों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना एवं जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। इस दौरान अधिकारियों को मरीजों को बेहतर से बेहतर ईलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जनपद में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि हो रही है। अब CT स्कैन मशीन संचालित होने के बाद लोगों को अन्य जनपदों के अस्पतालों में भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। जिला अस्पताल में लगातार विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है तथा जिन चिकित्सकों/विशेषज्ञों की तैनाती नहीं हुई है, उनकी भी शीघ्र तैनाती की जाएगी।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें