मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज केंद्रीय पर्यावरण, वन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव एवं प्रदेश के वन मंत्री श्री सुबोध उनियाल के साथ मोतीचूर रेंज में राजाजी नेशनल पार्क का भ्रमण किया। इस अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से लाई गई एक बाघिन को भी राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में छोड़ा गया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राजाजी नेशनल पार्क का यह क्षेत्र पर्यटन हब बने और लोग यहां के प्राकृतिक सौंदर्य को देखने आएं, इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इकोलॉजी और इकोनॉमी में संतुलन बनाए रखने एवं पर्यावरण के संरक्षण और संवर्द्धन की दिशा में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता