मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित एक मॉल में जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद और भ्रष्टाचार पर आधारित फिल्म आर्टिकल 370 का अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद को समाप्त करने तथा भ्रष्टाचार को मिटाने से संबंधित विषय पर आधारित फिल्म वहां की तात्कालिक परिस्थिति को समाज के सामने लाने का सार्थक प्रयास है। इससे निश्चित रूप से लोगों को सही जानकारी भी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद जम्मू कश्मीर देश की मुख्य धारा से जुड़ा है तथा विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। फिल्म में यामी गौतम के शानदार अभिनय की भी मुख्यमंत्री ने सराहना की है तथा इसे महिला सशक्तिकरण का भी बेहतर उदाहरण बताया।
मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री गणेश जोशी, विधायक श्री मुन्ना सिंह चौहान, श्री अनिल नौटियाल, श्री सुरेश गड़िया, श्रीमती सविता कपूर आदि मौजूद रहे।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता