राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी के संयुक्त तत्वावधान में गोविन्द बल्लभ पन्त इंजीनियरिंग कॉलेज घुड़दौड़ी में एक बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रदीप कुमार मणि ने कहा कि ये शिविर अपने उद्देश्यों की पूर्ति में कारगर रहा और लोगों को शिविर का भरपूर लाभ मिला। उन्होंने कहा कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की, प्रदेश के हर जिले में माह में एक बार इस तरह के शिविरों को आयोजित करने की योजना है, ताकि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति, सरकार से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ ले सकें। वहीं, बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिनके माध्यम से लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ‘बाला गौरिया’ के टीजर और पोस्टर का लोकार्पण; अक्टूबर के पहले सप्ताह में रिलीज की संभावना
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति