प्रदेश में शीतलहर को देखते हुए मुख्य सचिव ने सभी जिला प्रशासनों को आवश्यकता के अनुसार अतिरिक्त धनराशि के प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। सचिवालय में मुख्य सचिव डॉक्टर एस.एस. संधू की अध्यक्षता में राज्य आपदा मोचन निधि और राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समिति में प्रस्तावों को लाने से पहले जिला और राज्य स्तरीय मूल्यांकन समिति की ओर से जांच करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर विभिन्न जिलों की ओर से प्रस्तावों की स्वीकृति के लिए अलग-अलग प्रक्रियाएं अपनाई जा रही है और इनमें सुधार लाने की आवश्यकता है।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन