मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आज सचिव मुख्यमंत्री/गढ़वाल कमिश्नर श्री विनय शंकर पाण्डेय को सचिव स्वास्थ्य एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि फॉगिंग और अस्पतालों में डेंगू के मरीजों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे क्षेत्रों में लगातार सतर्कता अभियान चलाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान को और गति दी जाए और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।

More Stories
उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
मुख्यमंत्री धामी ने फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का किया विमोचन, फिल्म टीम को दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आदमपुर हवाई अड्डे को गुरु रविदास महाराज के नाम समर्पित करना सामाजिक समरसता की दिशा में ऐतिहासिक कदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी