बागेश्वर विधानसभा सीट के लिये आज शाम पांच बजे मतदान समपन्न हो गया। उपचुनाव में लगभग 56 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के लिए सुबह से ही मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जिले में कुल 188 बूथों में मतदान किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल ने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद सभी पोलिंग पार्टियां आज ही देर रात तक वापस आ जाएंगी। गौरतलब है कि उपचुनाव में भाजपा से पार्वती दास, कांग्रेस से बसंत कुमार, समाजवादी पार्टी से भगवती प्रसाद, उत्तराखंड क्रांति दल से अर्जन कुमार देव और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से भगवत कोहली चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। मतदान के बाद सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में कैद हो गया है। आगामी आठ सितंबर को मतगणना होगी।

More Stories
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
हरिद्वार में फिल्म शूटिंग के दौरान विवाद, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड पर हिंदू संगठनों का हंगामा
MBA छात्रा के लापता होने के छह दिन बाद भी सुराग नहीं, 150 सदस्यीय टीम चला रही सर्च ऑपरेशन