उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पूरे उत्साह के साथ जारी है। अब तक 20 लाख से अधिक यात्रियों ने चारधाम के दर्शन किए हैं। सर्वाधिक 7 लाख 13 हजार यात्रियों ने केदारनाथ धाम और 5 लाख 80 हजार श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ धाम की यात्रा की है। वहीं उत्तरकाशी स्थित गंगोत्री धाम में 3 लाख 87 हजार और यमुनोत्री धाम में 3 लाख 50 हजार श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं। उधर, चमोली जिले में 22 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने हेमकुंट साहिब के दर्शन किए हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार अबतक 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारधाम और हेमकुंट दर्शन के लिए पंजीकरण कराया है। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार का कहना है कि चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए पुलिस के जवान समर्पित भाव से तैनात हैं।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता