बागेश्वर जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए गए। शिविर में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लोगों को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं, जिले की ग्राम पंचायत अमसरकोट में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों को ड्रोन के माध्यम से खेतों में नैनो खाद का छिड़काव कर उसके लाभ के बारे में भी जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने कहा कि इस कार्यक्रम से उन्हें कई तरह की जानकारी मिली हैं, जिसका लाभ उन्हें दैनिक जीवन में मिलेगा। वहीं, देहरादून के जनजातीय चकराता विकासखण्ड के रड़ू, हाजा और कितरोली गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के पहुंचने पर स्वागत किया गया। संकल्प यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने विकसित भारत बनाने की शपथ लिया और राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री का विकसित भारत को लेकर संबोधन भी सुना। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों ने लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
More Stories
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने जरूरतमंद 13 बच्चों को स्पॉनसरशिप से जोड़ने की दी स्वीकृति
राष्ट्रीय खेलों से खेल विकास की प्रबल संभावनाओं के बीच होटल इंडस्ट्री भी झूम उठी
महंगे शौकों को पूरा करने की चाह ले पहुँची सलाखों के पीछे