प्रदेश के पहाड़ी हिस्सों में पिछले दो दिनों में हुई बारिश से सामान्य जन जीवन प्रभावित हुआ है। आज राज्य के कुछ हिस्सों में धूप खिली हुई है तो कहीं-कहीं बादल भी छाए हुए हैं। चमोली के बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब और रुद्रनाथ की पहाड़ियों सहित जिले के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जिससे तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। उधर, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग घाट के पास भूस्खलन के कारण आवाजाही के लिये बंद है, जिसे खोलने के प्रयास किये जा रहे हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। विभाग ने तेरह से पन्द्रह सितंबर तक चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश होने का ऑरेंज अर्लट भी जारी किया है।

More Stories
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप
जन-जन की सरकार: 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम की तैयारियां तेज, 23 मार्च को मुख्यमंत्री करेंगे संबोधन