मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने इस अवधि के दौरान राज्य में कहीं-कहीं तेज बौछारे पड़ने का अनुमान भी व्यक्त किया है। इस बीच, प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में आज सुबह मौसम साफ बना रहा, जबकि दोपहर बाद राज्य में कहीं-कहीं मध्यम बारिश भी हुई। उधर, चमोली जिले में बदरीनाथ, रूद्रनाथ, औली, हेमकुण्ड साहिब सहित उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता