प्रदेश में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दी जाने वाली वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन का भुगतान अब हर माह किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में पेंशन हस्तांतरण के मौके पर ये घोषणा की। अबतक पेंशन का भुगतान हर तीन माह में किया जाता था। श्री धामी ने कहा कि पेंशन योजनाओं का सरलीकरण करने के साथ ही सरकार ने पेंशन राशि में भी वृद्धि की है। उन्होंने बताया कि पूर्व में मिलने वाली धनराशि को 1200 से बढ़ाकर 1500 किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार ने दोनों बुजुर्ग दंपतियों को पेंशन देने का कार्य भी किया है, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस दौरान प्रदेश के 8 लाख 36 हजार 603 लाभार्थियों को 125 करोड़ रुपए की धनराशि बतौर पेंशन के रूप में भेजी गयी।

More Stories
नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन 2026 के काउंटडाउन रन को मुख्यमंत्री धामी ने किया फ्लैग ऑफ, “क्यालु- हिम तेंदुआ” शुभंकर का अनावरण
22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह
डीएम सविन बंसल के जनदर्शन में 239 शिकायतों का निस्तारण, विधवाओं-बेटियों को राहत