करगिल विजय दिवस के अवसर पर राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने देहरादून में शौर्य स्थल स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि करगिल में देश के वीर जवानों ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद भी अपने शौर्य और पराक्रम से दुश्मनों को परास्त कर ऐतिहासिक विजय हासिल की थी। उन्होंने कहा कि बहादुर जांबाजों के शौर्य, पराक्रम और देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठा की कहानियां प्रत्येक देशवासी को याद रखनी चाहिए। राज्यपाल ने शौर्य स्थल में पूर्व सैनिक और वीरांगनाओं से भी मुलाकात की। गौरतलब है कि करगिल में देश के 5 सौ 27 जांबाज सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश के लिए अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया, जिसमें उत्तराखण्ड के 75 जवान शामिल थे।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें