उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव के लिए एक हजार 365 बूथों को संवेदनशील और 809 बूथों को अति संवेदनशील चिह्नित किया गया है। देहरादून में पत्रकारों से बातचीत में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चिह्नित अति संवेदनशील बूथों पर विशेष रूप से ध्यान रखने के लिए पुलिस बल और अर्द्धसैन्य बलों की तैनाती की जाती है। गौरतलब है कि प्रदेश की पांचो लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ‘बाला गौरिया’ के टीजर और पोस्टर का लोकार्पण; अक्टूबर के पहले सप्ताह में रिलीज की संभावना
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति