वर्ष 2024 के पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन इस महीने की 15 तारीख तक किया जा सकता है। नामांकन पहली मई से शुरू हुआ था। गृह मंत्रालय ने कहा है कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन या सिफारिशें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त की जाती है। पुरस्कारों की घोषणा अगले वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाएगी।
पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री नामक ये पुरस्कार देश के सर्वोच्च पुरस्कारों में शामिल हैं। 1954 में शुरू किए गए पद्म पुरस्कार प्रदान कर विशिष्ट कार्यों को मान्यता दी जाती है। ये पुरस्कार सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट और असाधारण उपलब्धियों तथा सेवाओं के लिए दिए जाते हैं।

More Stories
दीपावली के बाद दून की हवा हुई जहरीली, AQI 259 तक पहुंचा; सांस के मरीजों की बढ़ी चिंता
राज्य स्थापना दिवस पर PM मोदी का CM धामी को पत्र, उत्तराखंड की 26 साल की विकास यात्रा और उपलब्धियों की सराहना
23 साल पुराने मामले ने फिर पकड़ा तूल, हरक सिंह रावत पर जैनी ने लगाए गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट और केस दोबारा खोलने की मांग