देहरादून-21 मई 2025
पाकिस्तान की कायराना हरकत के जवाब में भारतीय सेना का पराक्रम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पूरे देश ने देखा। अब उत्तराखंड की धामी सरकार ने बड़ा फैसला किया है.मदरसों में अब छात्र-छात्राओं को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में पढ़ाया जाएगा। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने यह फैसला लिया है। जिससे बच्चे सेना के पराक्रम की कहानियों से परिचित हों। फैसले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी वर्गों से लेकर बच्चों को सेना के शौर्य के बारे में पढ़ना चाहिए । ताकि भारत की शक्ति का देश के नौजवानों को गौरव महसूस हो सके।उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूर दृष्टि और नेतृत्व के कारण भारत की तरफ आंख उठाके देखने वालो का नामों निशान मिटा दिया जाएगा।

More Stories
भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, अब छह महीने ऊखीमठ में होंगे दर्शन
भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, मां यमुना की डोली खरसाली के लिए रवाना
राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी ने किया विकास पुस्तिका का विमोचन, ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां