हरिद्वार स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए सांसद एवं राष्ट्रीय सह प्रभारी लॉकेट चटर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना भारत सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के लिए भारत सरकार ने 19 हज़ार करोड़ रुपये की व्यवस्था की है। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि योजना के तहत लाभार्थी को हस्तशिल्प में प्रशिक्षण दिया जाएगा व प्रशिक्षण के बाद15 हजार रुपये टूल किट के लिए भी दिए जाएंगे।

More Stories
दीपावली के बाद दून की हवा हुई जहरीली, AQI 259 तक पहुंचा; सांस के मरीजों की बढ़ी चिंता
राज्य स्थापना दिवस पर PM मोदी का CM धामी को पत्र, उत्तराखंड की 26 साल की विकास यात्रा और उपलब्धियों की सराहना
23 साल पुराने मामले ने फिर पकड़ा तूल, हरक सिंह रावत पर जैनी ने लगाए गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट और केस दोबारा खोलने की मांग