February 11, 2026

UKND

Hindi News

मुख्यमंत्री ने कतर जेल से सकुशल लौटे नौसेना के पूर्व अधिकारी कैप्टन सौरभ से उनके घर जाकर मुलाकात कर सम्मानित किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज कतर की जेल से सकुशल वापस लौटे नौसेना के पूर्व अधिकारी कैप्टन सौरभ वशिष्ठ से उनके घर जाकर मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौरभ की सकुशल रिहाई विश्व में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं भारत की बढ़ती ताकत की पहचान है।उन्होंने कहा सौरभ की रिहाई “मोदी है तो मुमकिन है” का स्पष्ट उदाहरण भी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सौरभ वशिष्ट लम्बे समय के बाद तमाम मुश्किलों का सामना कर वापस घर लौटे हैं, उनके परिवार के लिए यह अवसर दीपावली जैसा है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।