देहरादून के देहात क्षेत्र में दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। घटना रायपुर थाना क्षेत्र की है, जहां वाणी विहार क्षेत्र में एक पाल जन सेवा केंद्र में कुछ अज्ञात लोगों के द्वारा लूट की गई है। बताया गया कि दोपहर करीब 4:00 बजे तीन अज्ञात व्यक्तियों द्वारा जन सेवा केंद्र में प्रवेश किया गया और तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। इस दौरान करीब साढ़े तीन लाख की नकदी लेकर लुटेरे फरार हो गए, घटना में घायल सीएससी सेंटर के मालिक का अस्पताल में इलाज चल रहा है, घटना की गंभीरता को देखते हुए व लुटेरों की तलाश में एसएसपी देहरादून के निर्देश पर टीम गठित की गई है।

More Stories
डीएम सविन बंसल के जनदर्शन में 239 शिकायतों का निस्तारण, विधवाओं-बेटियों को राहत
देवभूमि का गौरव पुनर्स्थापित करने का संकल्प तेजी से हो रहा पूरा: सीएम धामी
चार साल बेमिसाल: मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक फैसलों से बदला उत्तराखण्ड का स्वरूप