विकसित भारत संकल्प यात्रा उत्तराखंड के शहरी और ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ पहुंचा रही है। प्रदेश में 183 सूचना, शिक्षा और संचार वाहन के जरिए संकल्प यात्रा विभिन्न ग्राम पंचायतों से होते हुए आम जनता तक पहुंच रही है। वर्तमान में संकल्प यात्रा का रथ दो हजार आठ सौ तेईस ग्राम पंचायतों तक पहुंचा है। सरकार द्वारा विकसित भारत यात्रा को राज्य की सात हजार सात सौ 95 ग्राम पंचायतों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक दो लाख 20 हजार से ज्यादा लोगों ने संकल्प यात्रा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया जा रहा है और अब तक करीब 47 हजार लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई है। इस दौरान तीन हजार सात सौ से ज्यादा लोगों का प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत पंजीकरण भी किया गया है।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें