उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा सिर्फ तीन दिनों में डेढ़ लाख के पार हो गया है। अब तक एक लाख चौवन हजार पांच सौ अट्ठासी श्रद्धालुओं ने चारधाम के दर्शन किये हैं। यात्रा के प्रति श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। प्राप्तआंकड़ो के अनुसार 75 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने केदारनाथ धाम के दर्शन किये हैं। वहीं, बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर पहले ही दिन में 22 हजार 960 तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन किये। उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में 56 हजार 700 से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे हैं।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें