प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चम्पावत जिले में भारत-नेपाल सीमा के मध्य में स्थित महाकाली नदी पर पहली बार राष्ट्रीय स्तर की रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय रिवर राफ्टिंग प्रतियोगिता 27 से 29 सितंबर तक आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में देशभर से 20 टीमों के 1 सौ 50 से अधिक प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। जिसमें भारतीय सेना, एसएसबी, आईटीबीपी, बीएसएफ, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, कुमाऊं और गढ़वाल मंडल विकास निगम और पड़ोसी देश नेपाल शामिल हैं। जिला पर्यटन विकास अधिकारी अरविंद कुमार गौड़ ने बताया कि चूका गांव में राष्ट्रीय एंगलिंग (मत्स्य आखेट) प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।

More Stories
6.75 करोड़ की जमीन धोखाधड़ी का आरोपी भू-माफिया गिरफ्तार, 25 हजार के इनामी के पास मिली अवैध पिस्टल
नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन, खेल जगत में शोक की लहर