मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलांए समूहों से जुड़कर अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। वे ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में आयोजित नारी शक्ति वंदन महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर श्री धामी ने कहा कि महिलाओं के बिना किसी भी समाज का विकास असंभव है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के जो काम हो रहे हैं वो आत्मनिर्भर भारत की शानदार तस्वीर प्रस्तुत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा और दूसरी जरूरतों पर केंद्र और राज्य सरकार गंभीरता से काम कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने समान नागरिक संहिता का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि सरकार, प्रदेश के हित के लिए फैसले लेने में जरा भी नहीं हिचकिचाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार समान नागरिक संहिता के लिए ड्राफ्ट मिलते ही इसे कानून का रूप देने की दिशा में काम किया जाएगा।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें