
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 11 व 12 अक्टूबर को उत्तराखण्ड दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे पिथौरागढ़ में जनसभा को संबोधित करेंगे और चंपावत के स्वामी विवेकानंद मायावती आश्रम में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। प्रधानमंत्री दौरे को लेकर चल रही तैयारियों को जायजा लेने आज कैबिनेट मंत्री गणेश चंपावत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मायावती आश्रम और हेलीपैड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इससे पहले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पिथौरागढ़ के लोहाघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता