प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वर्चुअल माध्यम से देशभर में केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से बातचीत की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने हरिद्वार ज़िले के किसान भूदेव सिंह से भी बातचीत की। लाभार्थी भूदेव सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से उन्हें कैसे लाभ मिला और उनके जीवन में क्या बदलाव आया। इस बीच देशभर से विकसित भारत संकल्प यात्रा के हजारों लाभार्थी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऊधमसिंह नगर ज़िले के खटीमा से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़े। गौरतलब है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं का लाभ समयबद्ध सीमा में सभी लक्षित लाभार्थियों तक पहुँचना सुनिश्चित करना है।

More Stories
दीपावली के बाद दून की हवा हुई जहरीली, AQI 259 तक पहुंचा; सांस के मरीजों की बढ़ी चिंता
राज्य स्थापना दिवस पर PM मोदी का CM धामी को पत्र, उत्तराखंड की 26 साल की विकास यात्रा और उपलब्धियों की सराहना
23 साल पुराने मामले ने फिर पकड़ा तूल, हरक सिंह रावत पर जैनी ने लगाए गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट और केस दोबारा खोलने की मांग