सहकारिता मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत सहकारिता क्षेत्र को सशक्त और विकसित करने के उद्देश्य से विभागीय अधिकारियों के साथ नीदरलैंड दौरे पर हैं। डाक्टर रावत ने बताया कि नीदरलैंड की भौगोलिक स्थिति उत्तराखंड के समान है ऐसे में यहां की आधुनिक कृषि प्रणाली, खाद्य प्रसंस्करण, फ्लोरीकल्चर, हॉल्टीकल्चर, कोऑपरेटिव गवर्नेंस, ग्रामीण वाणिज्यिक विकास व डेयरी विकास के मॉडल का गहन अध्ययन कर उन्हें उत्तराखंड में लागू किया जायेगा। साथ ही राबो बैंक समूह की वित्तीय सेवाओं का लाभ उठाकर प्रदेश के सहकारी बैंकों की वित्तीय प्रणाली को और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाया जायेगा।

More Stories
दीपावली के बाद दून की हवा हुई जहरीली, AQI 259 तक पहुंचा; सांस के मरीजों की बढ़ी चिंता
राज्य स्थापना दिवस पर PM मोदी का CM धामी को पत्र, उत्तराखंड की 26 साल की विकास यात्रा और उपलब्धियों की सराहना
23 साल पुराने मामले ने फिर पकड़ा तूल, हरक सिंह रावत पर जैनी ने लगाए गंभीर आरोप; बेटे के DNA टेस्ट और केस दोबारा खोलने की मांग