March 25, 2025

UKND

Hindi News

साइबर ठगो ने पीसीएस अधिकारी का खाता किया खाली

उत्तराखंड में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं, साइबर ठगी ना हो इसके लिए जागरूकता अभियान अधिकारियों के द्वारा समय-समय पर चलाएं चलाया जा रहा है। लेकिन जब लोगों को जागरूक करने वाले अधिकारी ही साइबर ठगी का शिकार हो जाए तो आम जनता का क्या हाल होगा। उधम सिंह नगर जनपद मुख्यालय रुद्रपुर में साइबर ठगो के द्वारा एसडीएम रैंक के पीसीएस अफसर रुद्रपुर नगर निगम के मुख्य नगर अधिकारी नरेश चंद्र दुर्गापाल को निशाना बनाया है। जिसमें नरेश दुर्गापाल के खाते से साइबर ठगो के द्वारा अलग-अलग दो खातों से 1 लाख 84 हजार रूपये की ठगी की गई है। रुद्रपुर कोतवाली पुलिस ने मुख्य नगर अधिकारी की तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मुकदमे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर में नरेश दुर्गापाल ने बताया उनके एक खाते से ₹29000 और दूसरे खाते से 155000 की धोखाधड़ी की गई है। रुद्रपुर के एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने बताया मुकदमा दर्ज किया गया है जांच की जा रही है।

 

You may have missed