उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जोरों पर है। अब तक 32 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों की यात्रा कर चुके हैं। इस वर्ष करीब 11 लाख श्रद्धालु केदारनाथ, 5 लाख 88 हजार गंगोत्री और करीब पांच लाख तीर्थयात्री यमुनोत्री के दर्शन के लिये पहुंचे हैं। वहीं, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के बाद अब तक 12 लाख 50 हजार से भी ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किये हैं। प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। जिला पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे और हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर संभावित दुर्घटना वाले क्षेत्रों में पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों की तैनाती की है।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता