देहरादून।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने उनके राज्य आगमन को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए उनका स्वागत किया तथा उत्तराखंड की ओर से शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष के उत्तराखंड आगमन पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर उनका भी स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दोनों वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन से संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा प्रदेश में विकास एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को नई दिशा प्राप्त होगी।
इस दौरान पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व का गर्मजोशी से स्वागत किया।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता