उत्तराखंड के लोक कलाकारों को मंच उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से देहरादून स्थित दून विश्वविद्यालय रंग महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रंग महोत्सव के छठवें दिन विलियम शैक्सपीयर के नाटक ऑथेलो के गढ़वाली अनुवाद का मंचन किया गया। नाटक के निर्देशक डॉक्टर अजित पंवार ने बताया कि रंग महोत्सव में प्रस्तुत किए जा रहे गढ़वाली नाटक दर्शकों पर गहरा प्रभाव डाल रहे हैं। कार्यक्रम में मौजूद प्रसिद्ध लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि दून विश्वविद्यालय प्रदेश की संस्कृति और लोक कला के संरक्षण की दिशा में काम कर रहा है। उन्होंने अन्य विश्वविद्यालयों को भी इस दिशा में आगे बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता