गर्मियों की शुरूआत के साथ ही राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड उमडने लगी है। देहरादून स्थित लच्छीवाला नेचर पार्क में भी पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने लगी है। रविवार को एक हजार 5 सौ से अधिक पर्यटक, नेचर पार्क पहुंचे। नेचर पार्क के प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि स्कूलों में परीक्षाएं संपन्न होने के बाद अब लोग परिवार के साथ लच्छीवाला नेचर पार्क पहुंचने लगे हैं। साथ ही बाहरी पर्यटक भी पार्क पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि नेचर पार्क में अब पर्यटकों की संख्या और अधिक बढ़ने की उम्मीद है।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता