राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्लास्टिक के प्रयोग को कम करने की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक पारिस्थितिक तंत्र को बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचा रहा है। वे राजभवन में एकल प्रयोग प्लास्टिक के उपयोग और दुष्प्रभाव के संबंध में आयोजित प्लास्टिक से जंग कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाने का आह्वान करते हुये राज्यपाल ने कहा कि राज्य में प्लास्टिक के प्रयोग को सीमित करने के लिये स्थायी और दीर्घकालिक समाधान खोजने होंगे।
उन्होंने इसके लिये आम लोगों को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के कम से कम उपयोग की शुरूआत हमें अपने घर से करनी होगी। उन्होंने बच्चों को प्लास्टिक का उपयोग न करने और उनके पाठ्यक्रम में प्लास्टिक के दुष्प्रभावों की जानकारी देने की जरूरत पर बल दिया।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता