उत्तराखंड आपातकालीन केन्द्र की सूचनानुसार अतिवृष्टि को देखते हुए 14-15 जुलाई को सभी विद्यालयों और आगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है। उप सचिव अजीत सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य में लगातार अतिवृष्टि के कारण विभिन्न प्रकार की आपदाएं घटित हो रही हैं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की संभावना को देखते हुए आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन की ओर से 14-15 जुलाई को समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों, सभी शैक्षिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया है।

More Stories
भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए बाबा केदारनाथ धाम के कपाट, अब छह महीने ऊखीमठ में होंगे दर्शन
भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट, मां यमुना की डोली खरसाली के लिए रवाना
राज्य स्थापना दिवस पर CM धामी ने किया विकास पुस्तिका का विमोचन, ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां