मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्मदिन की पूर्व संध्या पर बनियावाला, देहरादून स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय बालिका छात्रावास में बेसहारा और निर्धन बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें उपहार देकर उनके साथ कुछ समय बिताया। उन्होंने बच्चों के साथ बैठ कर भोजन भी किया तथा अपने हाथों से बच्चों को भोजन भी कराया। इस अवसर पर बच्चों की ओर से रंगारंग प्रस्तुतियां भी दी गई। मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीवन में जो भी कार्य करें, पूर्ण मनोयोग के साथ करें। जब हम किसी लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करते हैं, तो उसमें सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा कि जीवन में जिस भी क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं, लीडर की भूमिका में कार्य करें।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता