मौसम विभाग ने 19 सितंबर तक प्रदेश के अधिकांश जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने बताया कि अगले दो दिन प्रदेश में कहीं-कहीं गरज के साथ भारी बारिश होने का अनुमान है। इस बीच, हरिद्वार जिले में भारी बारिश के कारण एक बस नदी के ऊफान में फंस गई। पुलिस ने बस में सवार सभी 53 यात्रियों को सकुशल रेस्क्यू किया। उधर, चमोली जिले के गैरसैण विकासखण्ड के टैटुडा क्षेत्र में भारी बारिश से नुकसान पहुंचा है। क्षेत्र के माईथान-मेहलचोरी सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रशासन सड़क को खोलने की कार्यवाही कर रहा है। टैटुडा के लोगों के घरों और गौशालाओं में मलबा और पानी घुसने की सूचना भी प्राप्त हुई है। इस बीच, राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधितर हिस्सों में कल रात से रूक-रूक कर बारिश होने का सिलसिला जारी है। टिहरी जिले में आकाशीय बिजली के गिरने से तीन पशुओं के हताहत होने की भी ख़बर है।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें