मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘‘ड्रग फ्री देवभूमि-2025’’ की परिकल्पना को साकार करने के लिये प्रदेश के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार पुलिस की चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज देहरादून जिले के सभी थाना क्षेत्रों में प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। साथ ही लोगों को नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई में पुलिस को सहयोग प्रदान करने की अपील की गयी। उधर, बागेश्वर में नशा एक अभिशाप और समाधान की संभावनायें विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता में 11 स्कूलों के 21 छात्रों ने अपने विचार रखे।

More Stories
‘खेत बचाओ अभियान’ का शुभारंभ, ₹369.66 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
डीएम डॉ. आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण, सुरक्षा व पुनर्वास व्यवस्थाओं को और मजबूत बनाने के दिए निर्देश
हेमकुंट साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं ने अफवाहों का किया खंडन, बोले- यात्रा पूरी तरह सुरक्षित, सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रामक बातें