टिहरी जिले के बौराड़ी स्थित गांधी खेल मैदान में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आज से शुरू हो गयी है। इस प्रतियोगिता में वन विभाग के लगभग पांच सौ से अधिक खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रमुख वन संरक्षक अनूप मलिक ने कहा कि खेलों से शरीर और मन स्वस्थ रहता है। वहीं, वन संरक्षक धर्म सिंह मीणा ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए हर साल अलग-अलग केंद्रों पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

More Stories
मुख्यमंत्री ने किया ‘बाला गौरिया’ के टीजर और पोस्टर का लोकार्पण; अक्टूबर के पहले सप्ताह में रिलीज की संभावना
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति