उत्तराखंड पुलिस का सिपाही पिछले छह माह से पत्नी सहित रह रहा है लंदन जैसे महंगे शहर में। ये मामला उत्तराखंड जमकर गूंजा। उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही पिछले छह माह से लंदन जैसे महंगे शहर में पत्नी सहित रह रहा है। ये मामला उत्तराखंड विधान सभा सत्र में जमकर गूंजा। कांग्रेस के धारचूला विधायक हरीश धामी ने इस मामले को जोरशोर से उठाया।
उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही पिछले छह माह लंदन जैसे महंगे शहर में पत्नी सहित रह रहा है।ये मामला उत्तराखंड विधान सभा सत्र में जमकर गूंजा। कांग्रेस के धारचूला विधायक हरीश धामी ने इस मामले को जोरशोर से उठाया।
धारचूला के विधायक हरीश धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड विस के मानसून सत्र में इस मामले को जोरशोर से उठाया।विधायक धामी ने कहा कि एसओजी का एक सिपाही पिछले छह माह से लंदन जैसे महंगे शहर में पत्नी सहित रह रहा है।उन्होंने सवाल किया कि एक सामान्य वेतनभोगी कर्मचारी लंदन जैसे महंगे शहर में कैसे रह सकता है?सदन में चर्चा के दौरान विधायक धामी ने अपने विस क्षेत्र में फर्जी मुकदमे दर्ज किए जाने का मामला भी उठाया।
उन्होंने पुलिस पर क्षेत्र के युवाओं को नशे के झूठे मामलों में फंसाने का आरोप लगाया। साथ ही चुनौती दी कि यदि उनकी यह बात गलत निकली तो वो विस की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे और भविष्य में कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता