August 13, 2026

UKND

Hindi News

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा शुरू

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा शुरू हो गई है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक विजयनाथ शुक्ल ने आज यात्रा के पहले दल को नैनीताल के काठगोदाम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पहले दल में 49 यात्री हैं, जो 8 दिनों में आदि कैलाश और ओम पर्वत के साथ ही कुमाऊं मंडल के मंदिरों के दर्शन करेंगे।