उत्तराखंड परिवहन निगम की कोटद्वार डिपो की बसें अब बिजनौर जिले के एक अनुबंधित ढाबे पर नहीं रुकेंगी। इसके लिए मुख्यालय देहरादून से आदेश जारी हो गए हैं। इस ढाबे से अव्यवस्थाओं और दुर्व्यवहार के साथ ही खाने के मनमाने पैसे वसूलने की शिकायतें प्रशासन को पिछले कुछ समय से लगातार मिल रही थी। साथ ही जहरखुरानी का शिकार हुए व्यक्ति भी इसी ढाबे के आस पास शिकार होना बताते हैं। ऐसे में कोटद्वार डिपो के सहायक महाप्रबंधक राकेश कुमार द्वारा मंडल प्रबंधक से शिकायत करने पर इस ढाबे का अनुबंध खत्म कर दिया गया है। बस चालक पंकज कुमार रवि ने विभाग के इस कदम की प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि इस कदम से यात्रियों के पैसे बर्बाद होने से बचेंगे।

More Stories
4 जुलाई से शुरू होगा 15 दिवसीय ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान
धामी सरकार का बड़ा कदम: उत्तराखंड के फिल्मी सपनों को मिला सहारा, FTII पासआउट युवाओं को मिली छात्रवृत्ति
उत्तराखंड को मिलेंगी अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीनें, केंद्र-राज्य के बीच हुआ अहम समझौता