ऊधमसिंह नगर, 24 जुलाई 2025 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के अंतर्गत ऊधमसिंह नगर जनपद के नगला तराई स्थित राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या 3 पर मतदान किया। मुख्यमंत्री ने आम मतदाताओं की भांति कतार में खड़े होकर अपना मत डाला। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उनकी माताजी श्रीमती बिशना देवी ने भी लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेते हुए मतदान किया।
मतदान के पश्चात मुख्यमंत्री ने सभी ग्रामीण मतदाताओं से त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में बढ़-चढ़कर भाग लेने और उत्साहपूर्वक मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने और पंचायत व्यवस्था को सशक्त बनाने में प्रत्येक नागरिक का वोट अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतों को सशक्त और जवाबदेह बनाने के लिए हर मतदाता का योगदान निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

More Stories
भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
हरिद्वार में फिल्म शूटिंग के दौरान विवाद, ‘बार एंड कैफे’ बोर्ड पर हिंदू संगठनों का हंगामा
MBA छात्रा के लापता होने के छह दिन बाद भी सुराग नहीं, 150 सदस्यीय टीम चला रही सर्च ऑपरेशन